मीरजापुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अधेड़ की शनिवार रात विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की।

लालगंज थाना अंतर्गत लहंगपुर चौकी क्षेत्र के निवासी हरिनाथ के पुत्र रत्नाकर (40) ने अज्ञात कारणों से बीती रात शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चौकी प्रभारी लहंगपुर सुजीत सेठ ने बताया कि बीती रात शनिवार इमरजेंसी में भर्ती कराए गए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
