जम्मू, 16 फरवरी(हि.स.)। सेना की व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीके मिश्रा ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले का दौरा किया और आतंकवाद विरोधी ग्रिड और सैनिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी रैंकों से हर समय सतर्क और मिशन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने एक्स पर कहा कि जीओसी, व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने जीओसी सीआईएफ (डेल्टा) के साथ, आतंकवाद विरोधी ग्रिड की समीक्षा करने और तैनात इकाइयों की परिचालन तैयारियों का आकलन करने के लिए किश्तवाड़, जे-के के सामान्य क्षेत्र का दौरा किया।
लेफ्टिनेंट जनरल मिश्रा के साथ जनरल ऑफिसर कमांडिंग, काउंटर-इंसर्जेंसी फोर्स (डेल्टा) मेजर जनरल ए पी एस बल भी थे। उन्हें मौजूदा सुरक्षा स्थिति और सुरक्षा ढांचे और अंतर-एजेंसी तालमेल को और मजबूत करने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
