पूर्वी चंपारण,19 अप्रैल (हि.स.)। जिले के जितना थाना की पुलिस ने शराब तस्करी एवं अवैध शराब सेवन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 6 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कांड दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में घोड़ासहन थाना क्षेत्र के शेखौना निवासी सुजीत कुमार (पिता- वीरेंद्र राम), राजवाड़ा निवासी विनोद राम (पिता- महेश राम), छौड़ादानों थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 निवासी अरमान आलम (पिता- अकबर अंसारी), जितना थाना क्षेत्र के जोलगांवा निवासी उपेंद्र राय (पिता- लक्ष्मण राय), एकडरी निवासी आलोक कुमार (पिता- गौरीशंकर यादव) तथा लखौरा थाना क्षेत्र के गोला पकड़िया निवासी राम पुकार राम (पिता- स्वर्गीय राज मंगल राम) शामिल हैं।
पुलिस ने मौके से 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की है, जिसकी कुल मात्रा 27 लीटर बताई जा रही है।सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शराब तस्करी एवं सेवन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
