शोणितपुर (असम), 30 जनवरी (हि.स.)। श्रीमन्त शंकरदेव संघ के 95वें अधिवेशन को लेकर जामुगुरीहाट स्थित ज्योति–विष्णु समन्वय क्षेत्र में उत्सवपूर्ण और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। अधिवेशन के आयोजन में अब मात्र छह दिन शेष हैं, ऐसे में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

अधिवेशन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया-संवारा गया है। चारों ओर हरिनाम की गूंज सुनाई दे रही है, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा है। श्रद्धालुओं और प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
लगभग दो महीने के सतत परिश्रम के बाद अधिवेशन के लिए बनाए गए शिविर सुंदर और व्यवस्थित रूप में तैयार हो चुके हैं। आयोजन समिति और स्वयंसेवक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि यह धार्मिक और सांस्कृतिक महाआयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
