नाहन, 09 फ़रवरी (हि.स.)। सिरमौर जिला के श्री रेणुकाजी में बनने वाले बहु उदेशीय बांध को लेकर प्रदेश सरकार ने बोर्ड ऑफ़ डाइरेक्टस की बैठक में बाँध क्षेत्र से विस्थापित होने वाले 150 गृह विहीन लोगो को राहत प्रदान की है और इस सूची को क्लीयर किया है। इस कार्य से इस क्षेत्र में लगभग 25 पंचायतों में लोगो को लाभ मिलेगा। इस विषय लंबित मांगों को लेकर आज रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया और इस कार्य के लिए जहां सरकार का आभार जताया वहीं लंबित पड़ी मांगों को लेकर अपनी बातों को रखा।

अध्यक्ष रेणुकाजी विस्थापित संघर्ष समिति विजय ठाकुर ने कहा कि वो लोग पिछले कई वर्षों से अपनी अनेक मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और अब विधायक विनय कुमार व मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु ने उनकी एक बड़ी मांग को बीओडी बैठक में राहत दी है जिससे अनेकों विस्थापित परिवारों को लाभ मिलेगा। इसके इलावा अभी कई मांगे हैं और उन्हें उम्मीद हैकि उनपर भी ध्यान दिया जायेगा।

समिति के सचिव योगी ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने अपनी भूमि, घरों आदि का बलिदान दिया है और आज उनकी मांगों पर ध्यान देने की जरूरत है। इनके लिए आवास आदि को जो पांच बीघा भूमि चयनित की गयी है वो रहने लायक ही नहीं है। सरकार ने एक अति महत्वपूर्ण मांग जोकि 150 लोगो की थी उन्हें जरूर राहत दी है जिसके लिया विधायक विनय व सीएम सुक्खु बधाई के पात्र हैं। पिछले 17 वर्षों में पहली मांग पूरी हुई है। ठाकुर ने क हाकि विस्थापितों की जायज मांगों पर कार्यवाई होनी चाहिए ताकि उनके साथ अन्याय न हो।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर
