
राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम : संजय गुप्ता

प्रयागराज, 22 जनवरी (हि.स.)। प्रभु श्रीराम के बताए हुए मार्ग पर चलकर समता और ममता का मार्ग चुनने का सभी भारतीयों को प्रयास ही नहीं अपने जीवन में उतारना भी चाहिए। यह बात गुरुवार को पुरातन सनातन संस्कृति के पुरोधा भगवान श्रीराम के जन्म स्थली पर बने भव्य मंदिर के दूसरी वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी वार्ड 88 के पार्षद नीरज गुप्ता द्वारा अपने वार्ड में आयोजित भंडारे का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दिव्य आरती करने के बाद प्रयागराज के महापौर गणेश केशरवानी ने कही।
उन्होंने कहा कि आज के ऐतिहासिक दिन को वर्तमान पीढ़ी एवं भविष्य की पीढ़ी दोनों को आक्रांता बाबार के कुकृत्य याद रहे इसलिए ऐसे आयोजनों का होना अत्यंत आवश्यक है।
महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने भंडारे का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत एक आध्यात्मिक राष्ट्र है , भगवान श्रीराम के नाम से पूरे विश्व में जाना जाता है। राम ही राष्ट्र है और राष्ट्र ही राम , दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने किया और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद पूर्व पार्षद कन्हैया लाल गुप्ता ने किया। पूजन- अर्चन योगी सत्यम जी महाराज उर्फ छुहारा गुरु ने वैदिक मंत्रों द्वारा विधि विधान से करवाया।
इस अवसर पर विधायक उत्तरी हर्ष वाजपेयी , पूर्व विधायक अशोक वाजपेयी , मुकेश पाठक , कोरांव नगरपालिका के चेयरमैन ओम केसरी , दुर्गा प्रसाद गुप्ता , भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी , डॉ. शैलेश पांडेय , सतीश केसरवानी , अशोक शर्मा , पार्षद नीरज टंडन , निखिल केसरवानी , कुमार नारायण , विनोद सोनकर , संदीप चौहान , रिशु केसरवानी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
