जौनपुर, 10 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार को सवर्ण आर्मी के प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष द्वारा बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश सचिव प्रवीण तिवारी ने बताया कि खुटहन थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक राजीव उर्फ रज्जू की मौत पिटाई से नहीं, बल्कि फेफड़ों में संक्रमण के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। इसके बावजूद निर्दोष लोगों को फंसाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।————-
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
