सांबा, 08 फ़रवरी (हि.स.)। जिला सांबा के विभिन्न इलाकों में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को नड ब्लॉक के सराईं गांव तथा सांबा शहर के तिरलोकी छपड़ी, वार्ड नंबर–2 में संदिग्ध गुब्बारे पाए गए, जिन पर पी आई ए लिखा हुआ था। स्थानीय लोगों द्वारा गुब्बारे देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सांबा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुब्बारों को सुरक्षित तरीके से अपने कब्जे में ले लिया। किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

पुलिस द्वारा गुब्बारों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन्हें किस उद्देश्य से भेजा गया था। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और सीमावर्ती इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला के कई क्षेत्रों में इस तरह के पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं, जिसे देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
