रांची, 27 जनवरी (हि.स.)। जिले के 33 केवी सिकिदिरी टू विकास फीडर से बुधवार को बिजली की आपूर्ति सुबह 11 बजे सुबह से दोपहर 01 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान सिकिदिरी के संत कबीर स्कूल के पीछे 132 केवी टावर के लिए 33 केवी लाइन को यूजी केबल में बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके कारण रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक, डहु, चुटूपालु, दरदाग, उकरीद, उलातु और सांडी सहित अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यह जानकारी मंगलवार को बिजली विभाग की ओर से दी गई है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
