सिरसा, 25 जनवरी (हि.स.)। सिरसा जिले के गांव मल्लेवाला निवासी मां-बेटे की सडक़ हादसे में रविवार शाम को मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मल्लेवाला निवासी मां और बेटा मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे।

गांव मल्लकां-उमेदपुरा के बीच ऐलनाबाद रोड पर आटो रिक्शा व मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी मौत हो गई। मां-बेटे की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शवों को मोर्चरी हाउस में रखा गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma
