मुरादाबाद, 08 फरवरी (हि.स.)। सिविल लायर्स फोरम मुरादाबाद का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को यूथ बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मौ. जुनेद एजाज, सचिव श्याम कुमार सक्सेना ने नई टीम के साथ जिम्मेदारी संभाल ली।

नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद एजाज, सचिव श्याम कुमार सक्सेना, उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश, राकेश जौहरी व विकास सक्सेना, कोषाध्यक्ष जफर अली, संयुक्त सचिव मीनाक्षी सेठी, मजहबी लियाकत, विजय गोयल, दीपक जैन, सदस्य कार्यकारिणी राजेश कुमार, रविंद्र पाल सिंह, सूरजपाल सिंह, मोहम्मद मुबीन, अब्दुल रऊफ, कौशलदीप राजपूत, पारुल जैन, आशुतोष शर्मा, हर भगवान अरोड़ा, जब्बार हुसैन गौरांग भारद्वाज ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर कार्यभार संभाला।
कार्यवाहक अध्यक्ष इब्ने हैदर नकवी और महासचिव राम मोहन श्रीवास्तव ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम में दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता, महासचिव कपिल गुप्त, एल्डर कमेटी के सदस्य महेश चंद त्यागी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
