सुपौल, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिले में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी गैस एजेंसियों द्वारा होम डिलीवरी सेवा प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके घर तक एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

होम डिलीवरी व्यवस्था लागू होने से गैस एजेंसियों के कार्यालय एवं गोदामों पर उपभोक्ताओं की भीड़ में कमी आई है, जिससे व्यवस्था अधिक सुगम और पारदर्शी बनी है। इस पहल से उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए एजेंसी तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, जिससे समय की बचत के साथ उन्हें बेहतर सुविधा भी मिल रही है।
जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करते हुए समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करें। साथ ही एलपीजी गैस की कालाबाजारी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र
