सोनीपत, 19 मार्च (हि.स.)। खरखौदा थाना पुलिस ने चावल के लेन-देन में 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में

दूसरा आरोपी गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो
दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस
के अनुसार, यह मामला 29 जुलाई 2023 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता अनिल निवासी वार्ड
नं चार, खरखौदा ने बताया था कि उनके पिता के नाम से मैन बाजार में गर्ग इंटरप्राइज
नाम की फर्म है, जिसका संचालन वह स्वयं करता है। उसके पास यशपाल नामक व्यक्ति का फोन
आया, जो दिल्ली के नया बाजार में चावल की दलाली का काम करता है। बातचीत के दौरान दोनों
के बीच चावल का सौदा तय हुआ।
आरोपी
ने व्हाट्सएप के माध्यम से एक खाता नंबर भेजा, जो ट्रेड एक्सपर्ट के नाम से था। इस
खाते में शिकायतकर्ता से आरटीजीएस के जरिए 48 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। रकम
भेजने के बाद न तो माल दिया गया और न ही पैसे वापस किए गए। इस पर थाना खरखौदा में मामला
दर्ज किया गया।
जांच
के दौरान पुलिस टीम ने पहले ही एक आरोपी अनुज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले
में संलिप्त दूसरे आरोपी साउथ दिल्ली निवासी अरुण को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस
आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना
