सोनीपत, 14 मार्च (हि.स.)। सोनीपत

में प्रमुख विचारक कार्ल मार्क्स की स्मृति में एसयूसीआई कम्युनिस्ट की ओर से अशोक
विहार स्थित कार्यालय में स्मृति सभा शनिवार को आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता एआईयूटीयूसी
के राज्य सचिव कामरेड हरि प्रकाश ने की, जबकि संचालन पार्टी की जिला कमेटी के सदस्य
तथा किसान नेता ईश्वर सिंह दहिया ने किया।
सभा
में एसयूसीआई कम्युनिस्ट के सचिव मंड़ल के सदस्य कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि
कार्ल मार्क्स ऐसे महान विचारक थे, जिन्होने भौतिक परिस्थितियों का वैज्ञानिक विश्लेषण
करते हुए समाज के विकास की दिशा को स्पष्ट किया। उन्होने बताया कि जिस प्रकार सामंती
व्यवस्था के गर्भ से पूंजीवादी व्यवस्था का जन्म हुआ और उसने सामंतवाद को समाप्त किया,
उसी प्रकार पूंजीवाद के भीतर उत्पन्न मजदूर वर्ग अंततः शोषण की इस व्यवस्था को समाप्त
करेगा। उन्होने
बताया कि कार्ल मार्क्स की शिक्षाओ्ं से प्रेरित होकर व्लादमीर लेनिन के नेतृत्व में
सोवियत रूस में पहली समाजवादी क्रांति सफल हुई, जिसके बाद रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य
को राज्य की जिम्मेदारी बनाया गया। अध्यक्षता करते हुए हरि प्रकाश ने कहा कि देश की
आजादी के 78 वर्ष बाद भी अधिकतर धन-संपत्ति कुछ पूंजीपतियों के हाथों में सिमट गई है।
दूसरी ओर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं तथा शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे
क्षेत्रों को भी निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होने कहा कि मजदूर और किसान इन
समस्याओं के खिलाफ संघर्ष कर समाजवादी व्यवस्था की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
सभा
में सत्यपाल रांगी, महावीर मलिक, रुस्तम अली, मुख्तार खान, जय भगवान, बलबीर सैनी, जगबीर
सिंह, भारत, सेवानंंद, प्रताप सिंह, शमशेर और राजसिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित
रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना
