चंडीगढ़, 03 अप्रैल (हि.स.)। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र 13

अप्रैल को सोमवार सुबह 11 बजे पंजाब विधान भवन, चंडीगढ़ में बुलाया है। यह सत्र पहले 16
मार्च को अनिश्चित समय के लिए स्थगित किया गया
था।
स्पीकर ने विधायकों
से प्रोसीजर
एंड कंडक्ट ऑफ बिजनेस नियमों का पालन करने और सत्र में अनुशासन बनाए
रखने का आग्रह किया है। सत्र के दौरान सरकार और विधायक नए प्रस्तावों और
महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
हालांकि, विधानसभा सचिवालय ने सत्र का कोई औपचारिक कार्यक्रम जारी नहीं
किया है, लेकिन इस सत्र में सरकार की
ओर से बेअदबी बिल पेश किए जाने की संभावना है। इसके अलावा
विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों
पर चर्चा होने की उम्मीद है। विशेष रूप से इस दिन धार्मिक
ग्रंथों की बेअदबी पर सिलेक्ट कमेटी की रिपोर्ट पेश की जा
सकती है और इस पर चर्चा होने की संभावना है। बेअदबी का मुद्दा आम आदमी पार्टी
ने चुनावों के दौरान उठाया था और इसके लिए कड़े कानून बनाने की मांग भी की
गई थी।
————————
हिन्दुस्थान समाचार / GURSHARAN SINGH
