हरिद्वार, 30 जनवरी (हि.स.)। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों की स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन की ओर से मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अपर जिलाधिकारी (राजस्व एवं वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बलिदानियों को नमन किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक विधि श्याम सिंह तोमर, डीजीसी (रेवेन्यू) विजयपाल सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा,प्रशासनिक अधिकारी नवीन मोहन सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
