हमीरपुर, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र में बुधवार को अवैध खनन और ओवर लोडिंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ कर स्थानीय गल्ला मण्डी में खड़ा कराया गया है।

उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में पुलिस ने नेशनल हाइवे से एक दर्जन ओवरलोड ट्रकों का चालान किया है जबकि पुलिस ने सभी ट्रकों को पकड़ कर स्थानीय गल्ला मण्डी में खडा कराने के बाद खनिज विभाग और सम्भागीय परिवहन विभाग को सूचना दे दी है। इस सम्बन्ध में एआरटीओ अमिताभ राय ने बुधवार को बताया कि छः ट्रक ओवरलोड हैं जबकि चार ट्रकों के कागजात संतोष जनक नहीं पाए गए वहीं खनिज विभाग द्वारा मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
