मुरादाबाद, 07 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के सत्यम सिनेमा में हिंदू संगठनों व भाजपा पदाधिकारियों के द्वारा गौ माता पर आधारित गोदान फिल्म देखी गई। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल व भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में फिल्म देखने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता महेंद्र सिंह बब्बू रहे।

इस अवसर पर सर्वप्रथम गौ माता का पूजन किया गया। इसके बाद श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामबालक दास महाराज ने कहा कि गो माता हमारी राष्ट्रीय माता है हमें गो माता की पूजा करनी चाहिए भगवद् गीता में गाय को बहुत पूजनीय माना गया है।
श्री श्री 1008 मंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण स्वयं को कामधेनु (इच्छाएं पूरी करने वाली गाय) बताते हैं जो सभी प्राणियों का पोषण करती है और दिव्य है ।
दिगंबर गौरव गिरी महाराज ने कहा कि गाय हमारी माता है गायों की हानि पहुंचना सबसे बड़ा पाप है हम सभी को उनकी सेवा करनी चाहिए। गाय के गोबर मूत्र सहित सभी उत्पाद उपयोगी और शुद्ध माने जाते हैं।
इस मौके पर कार्यक्रम में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी रामबालक दास महाराज आयोध्या , श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी संजय नंद गिरी महाराज, दिगंबर गौरव गिरी श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक बृज मोहन, विभाग संघचालक सुरेंद्र, राजेश रस्तौगी,भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, नवदीप टंडन, दिनेश सिसोदिया, शम्मी भटनागर, संतोष नारंग, सुनीता शर्मा, अश्वनी गुप्ता, देवेंद्र सिंह जटराना, अनिल बजरंगी, सर्वेश पटेल अभिषेक चौबे, अभिषेक राठौर, चंचल कुमार आदि सैकड़ों की संख्या में भाजपा संगठन विभिन्न हिंदू संगठन के पदाधिकारी शामिल रहें।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
