मुंबई,24 मार्च ( हि.स.) । ठाणे जिला सिविल अस्पताल ने 20 मार्च को विश्व मौखिक स्वास्थ दिवस पूरे जोश के साथ मनाया और 30 दिन का बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया। “एक हेल्दी मुंह पूरी हेल्थ की नींव है” मैसेज के साथ शुरू किया गया यह कैंपेन ठाणे जिले के लोगों मौखिक स्वच्छता के बारे में जन जागृति फैलाने पर जोर देगा।

इस अभियान का उद्घाटन स्वास्थ निर्देशक डॉ. नितिन अंबाडेकर ने किया। इस मौके पर जिला सर्जन डॉ. कैलाश पवार, अतिरिक्त जिला सर्जन डॉ. धीरज महानगड़े, डॉ. अर्चना पवार, डॉ. शुभांगी अंबाडेकर और दूसरे जाने-माने लोग मौजूद थे। मौजूद लोगों ने कहा कि रेगुलर डेंटल चेक-अप, सही डाइट और साफ-सफाई की आदतें दांतों की बीमारियों से बचने का तरीका हैं।
दरअसल दांतों और मसूड़ों की बीमारियों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन इस कैंपेन की खास अहमियत बढ़ गई है क्योंकि यह पूरे शरीर की हेल्थ पर असर डालता है।
इस 30 दिन की मुहिम में सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज और अलग-अलग सोशल जगहों पर जाकर पब्लिक अवेयरनेस प्रोग्राम चलाए जाएंगे। खासकर छोटे बच्चों को अपने दांत ठीक से ब्रश करने की आदत डालनी चाहिए, और ओरल कैंसर और तंबाकू प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
इस कैंपेन के तहत, ठाणे जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को टूथब्रश से ठीक से दांत कैसे ब्रश करें और ओरल हाइजीन कैसे बनाए रखें, इसका डेमोंस्ट्रेशन (प्रत्यक्ष रूप से) दिखाया जाएगा। साथ ही, आने वाले हर मरीज की दांतों जांच की जाएगी और जरूरी प्राथमिक सुरक्षा दी जाएगी, और ओरल हेल्थ के बारे में सभी स्पतर र लोगों में जागरूकता फैलाई जाएगी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र शर्मा
