बिलासपुर, 04 मार्च (हि.स.)। शहर की गलियों में अबीर-गुलाल उड़ रहे हैं और फाग गीतों की गूंज माहौल को उल्लास से भर रही है। आमजन से लेकर खास तक हर कोई रंगों और नगाड़ों की थाप पर झूमता नजर आ रहा है। इस बीच सियासत के रंग भी होली में घुलते दिखे। बिल्हा विधायक और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने फाग गीत गाकर समां बांध दिया। रंग, रस और राग के संग उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ जमकर होली खेली, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।

—————

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
