जम्मू,, 11 मार्च (हि.स.)। अकोरा (मट्टन) स्थित 10वें दिन के क्रिया घाट पर कथित अतिक्रमण के विरोध में आज जम्मू प्रेस क्लब में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन का आह्वान गणेश शिवशक्ति स्थापना, अकोरा की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और सचिव ने किया। उन्होंने कहा कि यह घाट समुदाय के लिए अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण स्थान है, जहां परंपरागत रूप से अंतिम संस्कार के बाद 10वें दिन की क्रिया की जाती है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि इस धार्मिक स्थल पर अतिक्रमण से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाया जाए और घाट की पवित्रता को बहाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आवाज उठा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इस धरोहर को सुरक्षित रखा जा सके।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
