मुंबई, 10 फरवरी (हि.स.)। लग्जरी रियल एस्टेट डेवलपर अगरमी रियल्टी कंपनी ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को अपना ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है।

कंपनी की ओर से जारी किए प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह एसोसिएशन बेहतरीन काम, ईमानदारी और विरासत के उसूलों की साझा वैल्यू पर आधारित है, जिन्हें गावस्कर ने लंबे समय तक समर्थन किया। फिल्मी सितारों या आम इन्फ्लुएंसर के उलट, ब्रांड गावस्कर अगामी रियलिटी की क्लास, संयम और मैच्योरिटी की भाषा बोलते हैं। यह ऐसे ब्रांड की पहचान है जो शांत लग्जरी को पहचानता है और इज़्जत को दर्शाता है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
