कोलकाता, 13 अप्रैल (हि. स.)। साल्ट लेक लॉ यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर एक छात्र की सोमवार सुबह मौत हो गई। मृत छात्र का नाम जुबिन जर्स है।वह केरल का निवासी था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऊपर से कुछ भारी गिरने की आवाज सुनकर कैम्पस में मौजूद लोग पहुंचे मौके पर पहुंचे। पहले वर्ष के छात्र को नीचे पड़ा देखकर उन्होंने उसे बिधाननगर महकमा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार को सूचना दी गई है। इस बात की जांच की जा रही है कि मौत के पीछे रिश्तों में तनाव या कोई और रहस्य तो नहीं है। बिधाननगर दक्षिण थाने की पुलिस ने इस घटना में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का अनुमान है कि छात्र ने आत्महत्या की है। पुलिस ने कैंपस में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कैंपस की सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
—————
हिन्दुस्थान समाचार
