रायपुर, 07 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

गृह मंत्री अमित शाह आठ फरवरी को रायपुर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

करेंगे। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी
और अर्धसैनिक बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू, राजेश मूणत, मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला उपस्थित थे।
__________________
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
