
अमेठी, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में दुर्गापुर बाजार स्थित चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों की इलाज के दौरान जिला अस्पताल सुलतानपुर में मौत हो गई है। पुलिस जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 10:30 बजे संग्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडेरिया गांव निवासी रेहान अली (40) और रमजान अली (65) पिता पुत्र दोनों बाइक से कहीं गए थे। जहां पर दुर्गापुर चौराहे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल सुलतानपुर भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान पिता पुत्र की मौत हो गई है।
पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि दोनों की मौत सुलतानपुर जिला अस्पताल में हुई है। वहीं पर पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। टक्कर मारने वाली अज्ञात बस की जानकारी सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है। पुलिस जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी
