अररिया 07 मार्च(हि.स.)। अररिया सदर एवं फारबिसगंज बुनियाद केंद्र में शनिवार को कॉमन सर्विस सेंटर का विधिवत शुभारम्भ जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक दिलीप कुमार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि बुनियाद केंद्र में सीएससी की शुरुआत होने से अब लाभार्थियों को आधार से संबंधित सेवा तथा अन्य ऑनलाइन सेवा प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब आधार अपडेट, विभिन्न ऑनलाइन आवेदन एवं अन्य डिजिटल सेवाएं बुनियाद केंद्र परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य लाभार्थियों को काफी सुविधा मिलेगी।
बुनियाद केंद्र फारबिसगंज में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक सक्षम नवीन कुमार नवीन ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बुनियाद केंद्र में सीएससी की शुरुआत से आने वाले लाभार्थियों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी।फारबिसगंज सीएससी संचालक रोहित रंजन एवं रितेश कुमार द्वारा सभी सेवाओं को प्रदर्शित किया गया।
मौके पर जिला प्रबंधक, सीएससी रविन्द्र कुमार के द्वारा सहायक निदेशक को सीएससी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सेवाओं की जानकारी देते हुए प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में बुनियाद केंद्र के कर्मी उपस्थित रहे
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
