हमीरपुर, 31 जनवरी (हि.स.)। कुरारा थाना की पुलिस ने शनिवार को गश्त के दौरान एक तस्कर को दबोचा। उसके पास बरामद बोरी से पुलिस को दो किलो सौ ग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि झलोखर गांव निवासी पवन कुमार को गांजा लेकर जाते समय कुरारा व झलोखर गांव के बीच में सैय्यद बाबा की मजार के पास पकड़ा है। बरामद गांजा को आरोपित कही बेचने जा रहा था, तभी उसे धर दबोचा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया।—————–
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा
