
अशोकनगर, 05 मार्च (हि.स.)। मध्यप्रदेश के अशोकनगर पुलिस ने और लोरेंस विस्नोई गैंग के हैरि बॉक्सर और ऋतिक बॉक्सर का पर्दाफाश कर गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर छै पेट्रोल बम और मोबाइल, मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

एसपी राजीव मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेस में खुलासा कर बताया कि बीते 12 फरवरी को शहर के अंकित अग्रवाल से लोरेंस विस्नोई गैंग के हैरि बॉक्सर नाम से 10 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी।

पुलिस का कहना है कि अंकित अग्रवाल के घर की पिछले 08 दिनो से रेकी की जा रही थी तथा पेट्रोल बम से हमला होने वाला था। गिरफ्तार किए गए बॉक्सर गैंग के आरोपित मनीष जांगिड के मोबाईल में स्टेशन रोड़ के विभिन्न स्थानों की रेकी के कई वीडियो गोपनीय माध्यम से विदेश भेजे गए थे।
बताया गया कि अंकित आग्रवाल द्वारा लोरेंस विस्नोई गेंग के सदस्य हैरी वोक्सर के नाम से वाट्सअप कोल, वीडियो कोल, वाईस नोट द्वारा डरा धमकाकर दस करोड़ की फिरोती मांगने की शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई कराई गई थी। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त आरोपीगणो की पतारसी हेतु पुलिस टीम बनाकर जयपुर, जैसलमेर, राजस्थान, इंदौर, गोवा तथा अन्य स्थानो पर जाकर पुलिस टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। उक्त दौरान अशोकनगर शहर सहित आसपास के होटल, लोज, धर्मशाला, बसस्टेंड, रेलवे स्टेशन सहित सभी स्थानो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। गांधी पार्क से स्टेशन तक लगातार पुलिस हरकत में रही। सादा वस्त्रों मे शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात होकर हर गतिविधि पर वारीकी से नजर रखी गई। फरियादी के घर के आसपास लगातार निगरानी रखी गई।
उक्त सनसनीखेज मामले में एसपी राजीव मिश्रा द्वारा लगातार जयपुर एवं आसपास के पुलिस अधिकारियों एवं अन्य माध्यम से सम्पर्क में थे, गोपनीय सूचना प्राप्त हुई कि हैरि बॉक्सर एवं ऋतिक बॉक्सर गैंग का गैंगस्टर घटना कारित करने के लिए आया हुआ है।
पुलिस का दावा है कि पुलिस टीम द्वारा लगातार सतत चैकिंग की गई, होटलों में चैक करने पर एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर बुधवार-गुरुवार दरम्यानी रात को भ्रमण के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति फरियादी अंकित आग्रवाल के घर के पास मिलन तिराहे पर घूमता हुआ दिखा था जिसे थाना कोतवाली पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उक्त संदिग्ध ने अपना नाम मनीष पुत्र कैलाश जांगिड (19)
निवासी ग्राम साकून दादू जयपुर राजस्थान का होना बताया। जिसकी तलासी लेने पर उक्त के कब्जे मे छ: पेट्रोल बंब, दो मोबाईल, एक मोटरसाईकल, एक नकली आधार कार्ड मिले। जिसके पास से मिली वस्तुओं को चैक करने पर हैरि बॉक्सर एवं ऋतिक बॉक्सर द्वारा आरोपी मनीष जांगिड को पेट्रोल बंब बनाने का तरीका भी बताया गया था एवं एक पुरानी मोटरसाईकल तथा एक आईफोन तथा एक एड्रायड मोबाईल एवं फर्जी आधार कार्ड उपलब्ध कराए गए थे।
इस कार्य के लिए भी हैरि बॉक्सर ने उसे एक लाख रुपये एडवांस दिए है। अशोकनगर मे वारदात करने के वाद उसे इंदौर किसी वारदात के लिए भी जाना था। हैरि बॉक्सर ने इसको जयपुर से शिवपुरी गुना होते हुए अशोकनगर जाकर अंकित अग्रवाल के घर पर फायरिंग करने के लिए रवाना किया था ओर घर लोकेशन भेजी थी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार
