गुवाहाटी, 02 फरवरी (हि.स.)। असम पुलिस ने सोमवार को साइबर सुरक्षा, साइबर हाइजीन और वित्तीय सुरक्षा पर राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित की। यह कार्यक्रम असम पुलिस शिशु मित्र प्रोग्राम के तहत साइबर पीस, वित्त मंत्रालय और मास्टरकार्ड के सहयोग से हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से पुलिस अधिकारी और नागरिक समाज व सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य “साइबर फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स” तैयार करना था और इसमें डिजिटल भुगतान धोखाधड़ी, यूपीआई व बैंकिंग स्कैम, साइबर हाइजीन और सुरक्षित डिजिटल प्रथाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भविष्य में असम के नागरिकों के लिए साइबर सुरक्षा और साइबर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
