सिलीगुड़ी, 09 फरवरी (हि. स.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के बागडोगरा थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए असम से बिहार जा रही करीब 20 लाख रुपये की विदेशी सिगरेट बरामद की है। इस दौरान तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे ट्रक को भी जब्त किया गया है और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के नाम ट्रक चालक चुमिर अली और मोईउद्दीन है। दोनों आरोपी असम के निवासी बताए गए है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर जंगली बाबा मंदिर रोड के पास पुलिस ने एक संदिग्ध ट्रक को रोका। तलाशी के दौरान ट्रक से विदेशी सिगरेट के कई कार्टन बरामद हुए। चालक कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया। बागडोगरा थाने की पुलिस ने विदेशी सिगरेट तस्करी के आरोप में मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
