कठुआ, 11 मार्च (हि.स.)। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कठुआ में बुधवार को विश्व प्लंबिंग दिवस 2026 मनाया गया। इस वर्ष का वैश्विक विषय प्लंबिंग दुनिया को जोड़ती है रहा, जिसके तहत प्लंबिंग प्रणाली की सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अजय कुमार ने विद्यार्थियों और स्टाफ को आधुनिक प्लंबिंग सिद्धांतों, स्वच्छता तथा जल प्रबंधन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लंबिंग और सैनिटरी फिटिंग ट्रेड में युवाओं के लिए रोजगार के अच्छे अवसर मौजूद हैं। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के पहले प्लंबर इंस्पेक्टर स्वर्गीय मिस्री जम्मा राम को विशेष श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने बताया कि मिस्री जम्मा राम ने उस समय सैनिटरी फिटिंग के कार्य को बढ़ावा दिया, जब क्षेत्र में आधुनिक प्लंबिंग की जानकारी बहुत कम थी। उनके योगदान ने इस क्षेत्र में पेशेवर मानकों की मज बूत नींव रखी। कार्यक्रम के अंत में तकनीकी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्लंबिंग के सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया
