आगरमालवा, 11 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री मंत्री नागरसिंह चौहान ने शनिवार को आगरमालवा जिला मुख्यालय पर बडौद चौराहे से पाल रोड तक 98.34 लाख रुपये की लागत से बनने वाली डामरीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत है। नगरीय क्षेत्रों में सुदृढ़ सड़क नेटवर्क एवं बेहतर जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।
मंत्री चौहान ने कहा कि नगर क्षैत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शासन की प्राथमिकता है। सड़कों एवं नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान होगा।
कार्यक्रम में विधायक मधु गहलोत, जयदीप पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, बाबूलाल यादव, नगर पालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल, जनप्रतिनिधि कैलाश काका, मयंक राजपूत, आभा चोपड़ा, अजय जैन, भरत प्रजापत, प्रेम यादव, करणसिंह यादव, कैलाश कुंभकार, जगदीश गवली, अशोक प्रजापत, सूरज सिंह, मनीष सोलंकी, हरि नारायण यादव, रोहित सकलेचा, महेश शर्मा, अनिल मंडावरा, सचिन भाई, मीना स्वर्णकार, रानू नरवाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी कुशल सिंह डोडवे सहित सभी पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा
