दक्षिण 24 परगना, 23 मार्च (हि.स.)। सोमवार तड़के बसंती के चुनाखाली में आग लगने से एक पोल्ट्री फार्म पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना चुनाखाली पंचायत के पास स्थित अपूर्व राय के पोल्ट्री फार्म में हुई।

आग लगने के समय फार्म के भीतर एक हजार से अधिक मुर्गियां मौजूद थीं, जो जल गईं। स्थानीय लोगों ने आग की तेज लपटें देख बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा फार्म जल चुका था।
फार्म के मालिक अपूर्व राय के मुताबिक, इस घटना में भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
