रांची, 06 फ़रवरी (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र की ओर से शुक्रवार को पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 76 लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान विशेष रूप से हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन सहित अन्य सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की जांच की गई।

जांच के बाद सभी लाभार्थियों को आवश्यक नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. प्रीति तिग्गा (सीएमओ, सीएसआर इंचार्ज), डॉ. अनिता होरो, डॉ. आशिमा तिग्गा, डॉ. शिखा, डॉ. स्वाति, डॉ. शिल्पी झा, डॉ. मेघा, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, कई पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य लोगों का अहम योगदान रहा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
