मुंबई,

12 मार्च (हि.स.)। शिंदे गुट के ऑपरेशन टाइगर को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
हुई है। इसी बीच ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत सहित 8 सांसदों
का नाम उछलने के बाद सावंत ने मातोश्री पहुंचकर को उद्धव ठाकरे को सफाई दी। इस पर
शिंदे गुट की राज्यसभा सांसद ज्योति वाघमारे ने उद्धव पर तंज कसा है। उन्होंने
सवाल उठाया है कि क्या आदित्य ठाकरे की भी लॉयल्टी जांच की जाएगी?
ज्योति
वाघमारे ने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि युवा सेना प्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे भाजपा
नेता मोहित कंबोज की बेटी के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल हुए थे
और शुभकामनाएं दी थीं। इससे यह बात सामने आई कि कंबोज और ठाकरे के बीच सुलह हो गई
है। ठाकरे गुट के सांसदों की लॉयल्टी चेक की जा रही है। उन्हें सफाई देनी पड़ रही
है। क्या कंबोज की पार्टी में शामिल होने वाले आदित्य की भी लॉयल्टी चेक होगी?
इससे पहले दिल्ली में शिंदे गुट के मंत्री
प्रतापराव जाधव के स्नेह भोज कार्यक्रम में शामिल होने वाले ठाकरे गुट के हिंगोली
के सांसदनागेश पाटिल अष्टीकर और यवतमाल-वाशिम को
लेकर भी सियासत गरमाई थी। इसके बाद ठाकरे गुट के 8 सांसदों के शिंदे गुट के संपर्क
में होने की खबर उड़ी। चर्चा यहां तक हुई कि उनकी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ
बैठक हो चुका है। हालांकि शिंदे ने इन खबरों को आधारहीन बताया था। अरविंद सावंत ने
भी इसकी कड़ी आलोचना की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार
