भागलपुर, 14 मार्च (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मध्य विद्यालय मसदी में शनिवार को परीक्षा के दौरान दो छात्रों ने मामुली विवाद आपस में झगड़ बैठे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद बच्चों के अभिभावक विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने विद्यालय के शिक्षकों पर जमकर भड़ास निकाली। स्थिति को देखते हुए शिक्षकों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही

मौके पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया। इस मामले में प्रधानाध्यापिका उर्मिला रानी ने बताया कि विद्यालय खोलने के समय दो बच्चे आपस में झगड़ने लगे। फिर दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। लेकिन परीक्षा के दौरान दोनों बच्चों के अभिभावक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय में हंगामा करने लगे। पुलिस ने मौके पर आकर मामला शांत कराया। उन्होंने बताया कि हंगामा के दौरान विद्यालय का मुख्य दरवाजा भी तोड़ दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के बच्चे को बंद कमरे में शिक्षक के द्वारा पिटाई करने पर हंगामा किया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर
