हजारीबाग, 10 फ़रवरी (हि.स.)। इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) के क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि इंडियन ओवरसीज बैंक बड़कागांव शाखा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए तत्पर है। लोगों की सहोलियत को देखते हुए इस कार्यालय का उद्धाटन किया गया है।

यह जानकारी शाखा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया कि मनीष कुमार ने बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक से जोड़ने और लोगों तक आवश्यक बैंकिंग सेवाएं मुहैया करवाना बैंक का मूूल उद्धेश्य है।

मौके पर उन्होंने आमजनों से अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक से जोड़ने और बैंक की सेवाओं का लाभ उठाने पर बल दी। उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, शाखा प्रबंधक विकाश कुमार सहित बडी संख्या में ग्राहक और अन्य लोग मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
