25 मार्च का दिन इतिहास के पन्नों में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए दर्ज है। यह तारीख न केवल भारत, बल्कि दुनिया के लिए भी खास महत्व रखती है। इस दिन भारत की महान स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता का जन्म हुआ था, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। विशेष रूप से भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने ‘सीक्रेट कांग्रेस रेडियो’ चलाकर ब्रिटिश सरकार के खिलाफ सूचना प्रसारित की और आंदोलन को मजबूती दी। उनके साहस और समर्पण ने स्वतंत्रता संग्राम को नई ऊर्जा दी।

इसके अलावा 25 मार्च को विश्वप्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का भी जन्म हुआ था। उन्हें ‘हरित क्रांति का जनक’ कहा जाता है, क्योंकि उनके शोध और प्रयासों ने दुनिया भर में खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके द्वारा विकसित उन्नत किस्मों की फसलों ने कई देशों को भुखमरी से बचाने में मदद की।
नॉर्मन बोरलॉग के इस महान कार्य के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस प्रकार, 25 मार्च का दिन उन महान व्यक्तित्वों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान देकर दुनिया को बेहतर बनाने का कार्य किया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1655 – शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
1788 – किसी भारतीय भाषा बांग्ला में पहला विज्ञापन कलकत्ता गजट में प्रकाशित हुआ।
1807 – ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
1821 – ग्रीक स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत।
1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
1898 – सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।
1965 – नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
1983 – दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत सागर कन्या का जलावतरण।
1986 – देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आनंद से चलकर कलकत्ता पहुंची।
1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1989 – भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया. एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।
1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
1999 – भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
2002 – उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई. 1000 से ज्यादा लोगों की मौत.
2003 – सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
2011- उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई। 2011 – उड़ीसा विधानसभा में 28 अगस्त 2008 को इसका प्रस्ताव पारित किया गया था जिसे बाद में केन्द्र को भेज दिया गया था।
जन्म
1838- विलियम वेडरबर्न – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष।
1914 – नॉर्मन बोरलॉग – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि विज्ञानी थे।
1920 – ऊषा मेहता – स्वाधीनता सेनानी और गांधीवादी नेता।
1927 – पी. शानमुगम – दो बार पुदुचेरी के मुख्यमंत्री रहे थे।
1932 – अजीज मुशब्बर अहमदी – भारत के भूतपूर्व 26वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1933 – वसंत गोवारिकर – पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय वैज्ञानिक थे।
1943 – तेज राम शर्मा, भारतिय कवि।
1948 – फारुख शेख – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता
1965 – मोहन यादव – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ और मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री हैं।
निधन
1931 – गणेशशंकर विद्यार्थी – प्रसिद्ध समाज-सेवी, स्वतंत्रता सेनानी और कुशल राजनीतिज्ञ।
1975 – देइवा जिवारात्तीनम – भारतीय राजनीतिज्ञ।
2011 – कमला प्रसाद – हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
2014 – नन्दा – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री।
2020 – निम्मी – भारतीय सिनेमा में 60 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री थीं।
महत्वपूर्ण अवसर
-गणेश शंकर विद्यार्थी का बलिदान दिवस।
——————-
हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय
