बांदा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में थाना मटौंध पुलिस द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर/ गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट/ गैंगस्टर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक मामलें दर्ज़ हैं।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अलीगंज के रहने वाले अजय पुत्र कामता प्रसाद ने 17 जनवरी 2026 को मटौंध पर सूचना दी थी कि वह 15 जनवरी 2026 की शाम को सवारी लेकर मटौंध आया व पेट्रोल पम्प के पास सो गया। जब वह सोकर उठा तो उसका ई-रिक्शा अज्ञात व्यक्ति द्वारी चोरी कर लिया गया। सूचना पर थाना मटौंध में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज गुरुवार को थाना मटौंध पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अमानत पुत्र शराफत निवासी गोयरामुगली थाना मटौंध जनपद बांदा को मटौंध के पास मुडेरी मोड से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी मटौंध मनीष कुमार ने बताया कि अभियुक्त अमानत शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में भी कई बार में जेल जा चुका है तथा इस पर थाना मटौंध में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मामलें दर्ज है । अभियुक्त के पास से चोरी का ई-रिक्शा बरामद हुआ है ।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह
