जगदलपुर, 26 जनवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लालबाग परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह के पश्चात जगदलपुर के विश्राम भवन में ध्वजारोहण कर जगदलपुर के सिरहासार भवन के नजदीक स्थित शहीद स्मारक अमर जवान ज्योति में बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद आमागुड़ा स्थित अमर वाटिका में शहीद स्मारक में जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत बलिदानियों के नाम पट्टिका के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किए।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा और जिला पुलिस तथा अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे
