देहरादून, 5 अप्रैल (हि.स.)। ऋषिकेश में चीला बैराज में क्षेत्र में पहले से डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ की ढालवाला

टीम ने रविवार काे एक अभियान चलाया। इस दाैरान दाे युवकाें के शव मिले। यह दाेनाें कई दिन पूर्व से लापता थे। एसडीआरएफ
ने दाेनाें शवाें काे सिविल पुलिस काे साैंप दिया है।
एस्डीआरएफ की ढालवाला टीम ने सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चीला बैराज क्षेत्र में डूबे लाेगाें की सर्च के लिए अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान टीम को दो शव मिले। प्रथम शव की पहचान आयुष अम्बुज उम्र 25 पुत्र सुनील कुमार सलीमपुर बिहार के रूप में हुई। आयुष 30 मार्च से लापता था और जिसकी से तलाश की जा रही थी। शव निकालने के पश्चात परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद एसडीआरएफ ने शव शाे सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीआरएफ टीम के बरामद दूसरे शव की पहचान अनिल बहुगुणा पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद बहुगुणा, निवासी मनीराम मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई। अनिल 26 मार्च से लापता था। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए एसडीआरएफ ने उसका शव भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल
