रांची, 08 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी, रांची के तत्वावधान में रविवार को टैंक रोड स्थित मुख्य कार्यालय परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर सह दवा वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।

इस अवसर पर भारतीय एकता कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा और सचिव रामेश्वर राम ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। जरूरतमंद और असहाय बीमार लोगों की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और डॉक्टरों से परामर्श लिया। शिविर में मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार दवाइयां भी नि:शुल्क प्रदान की गईं।
मेडिकल कैंप में डॉ. एन. आबदीन, डॉ. एन. के. झा, डॉ. जमील अख्तर, डॉ. अमित कुमार सहित अन्य डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के सदस्यों और स्वयंसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।————-
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
