रांची, 15 मार्च (हि.स.)। समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट, एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एचबी रोड स्थित एक्टर माइंड एक्टिंग स्टूडियो में रविवार को दो दिवसीय पलाश एक्टिंग वर्कशॉप का समापन रविवार को हुआ।

कार्यशाला में प्रतिभागियों को बॉडी लैंग्वेज, वॉइस मॉड्यूलेशन, संवाद अदायगी, भाव-अभिनय और स्टेज प्रेजेंस जैसी अभिनय तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।
साथ ही स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज, कैरेक्टर स्टडी और रचनात्मक अभिनय अभ्यासों के माध्यम से मंच और कैमरे के सामने आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने की ट्रेनिंग भी दी गई।
समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में शहर के विभिन्न इलाकों से आए बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अभिनय की कई महत्वपूर्ण बारीकियों को सीखा। दो दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में सीखने और कला के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।
यह जानकारी अमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक बंका, विशिष्ट अतिथियों में रिलेशन्स के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, वरिष्ठ रंगकर्मी, लेखक एवं अभिनेता पंकज सिन्हा तथा एक्टर्स माइंड एक्टिंग स्टूडियो के निर्देशक आकाश दीप शामिल थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
