जम्मू,, 14 मार्च (हि.स.)।

एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ शिव सेना और डोगरा फ्रंट ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कृत्रिम कमी पैदा कर सिलेंडरों की जमाखोरी कर रहे हैं और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर आम जनता को परेशान कर रहे हैं।
इस दौरान संगठन के नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई तो संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
