फर्रुखाबाद,19 मार्च (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आरती सिंह ने बुधवार की देर रात को कमालगंज थाना प्रभारी को हटा दिया है। इसके साथ ही एक चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है।

एसपी आरती सिंह ने बताया कि कमालगंज थाना के थाना प्रभारी अवध नारायण पांडे का तबादला आयोग सेल के प्रभारी पद पर कर दिया है। पुलिस लाइन के निरीक्षक ललित कुमार को थाना कमालगंज का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सिविल लाइन चौकी इंचार्ज रमाशंकर पांचाल को लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने तत्काल आमद रवानगी के निर्देश दिये है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
