दुमका, 08 फ़रवरी (हि.स.)। बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय सारजोम बेडा फुटबॉल चैंपियनशिप का विजेता टीम ओडिशा के अमित ब्रदर्स, बोंगामुंडा बनी। फाईनल मैच काफी रोमांचक रहा। खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में ओडिशा की अमित ब्रदर्स, बोंडामुंडा ने लिंडा ब्रदर्स, रांची को 1-0 के मैदानी गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन निर्णायक गोल के साथ अमित ब्रदर्स ने जीत सुनिश्चित हुई। विजेता टीम को मुख्य अतिथि जामा विधायिका डॉ. लुईस मरांडी की ओर से पांच लाख की नगदी पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

उपविजेता लिंडा ब्रदर्स, रांची को चार लाख की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इससे पहले सेमीफाइनल लिंडा ब्रदर्स, रांची ने एसएसबी, तालबान्ध, बीरभूम, पश्चिम बंगाल को 1-0 से हराया। जिसमें मैन ऑफ द मैच सुमित उरांव को दो हजार नगद एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा के अमित ब्रदर्स, बोंडामुंडा ने राइजिंग संथाल एफसी, कोलकाता को 3-1 से पराजित किया। जिसमें मैन ऑफ द मैच रहे रहीम अली को दो हजार नगद और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मैच के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने ओडिशा के अमित ब्रदर्स बोंगामुंडा एडविन तिर्की 25 हजार नगद पुरस्कार, बेस्ट गोलकीपर अमित ब्रदर्स बोंगामुंडा के गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट विक्की तिर्की को छह हजार रूपये नगद एवं हाईएस्ट स्कोरर ऑफ द टूर्नामेंट कुलीबुली एवं अब्दुल छह हजार नगदी देकर संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया।
समापन पर विशेष लकी ड्रा में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में एलईडी टीवी दिया गया। समापन समारोह में विशिष्ठ अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमों )जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया । सफल आयोजन के लिए खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस प्रकार खेल भावना, उत्साह और भव्यता के साथ सारजोम बेडा फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का सफल समापन हुआ। समापन मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / नीरज कुमार
