औरैया, 31 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद निवासी युवा शायर अफ़ज़ल खान ने साहित्य के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उन्हें उनकी उत्कृष्ट शायरी के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अफ़ज़ल खान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी रचनाओं की सराहना की।

जम्मू में 27 जनवरी को आयोजित इस कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कवियों और शायरों ने काव्यपाठ किया। इस दौरान अफ़ज़ल खान की शायरी को श्रोताओं और साहित्यकारों से विशेष प्रशंसा मिली। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनशीलता और देशप्रेम की भावनाएं स्पष्ट रूप से झलकती हैं, जो श्रोताओं के दिलों को छू गईं।
सम्मान समारोह के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और सकारात्मक सोच को दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अफ़ज़ल खान की रचनाओं को समकालीन समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की।
सम्मानित शायर अफ़ज़ल खान ने रविवार काे उक्त जानकारी पत्रकाराें काे प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्हाेंने बताया िक इस सम्मान को न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जाए। वहीं जनपद औरैया के निवासियाें ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष वक्त किया है और बधाई दी है। उनकी इस सफलता से जनपद के युवा साहित्यकारों को भी प्रेरणा मिली है और साहित्य जगत में फफूंद की पहचान और मजबूत हुई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार
