औरैया, 10 फरवरी (हि. स.)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) एवं फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) का शुभारम्भ मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय तुर्कीपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने किया गया। जिले के 64 ग्रामों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जनपद के समस्त विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं मदरसों में 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जा रही हैं। जो बच्चे इस दिन दवा लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 13 फरवरी को मॉपअप दिवस के अंतर्गत एल्बेंडाजॉल की गोलियां खिलाई जाएंगी।

सीएमओ ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) जनपद की शहाब्दा प्लानिंग यूनिट के अंतर्गत 64 ग्रामों में संचालित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाएंगी। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अयाना डॉ. सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
—————–
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार
