जम्मू,, 04 फ़रवरी (हि.स.)।

रियासी जिले के कटरा स्थित अंबिका चौक पर नाका जांच के दौरान जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हेरोइन और अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आज करीब 1:50 बजे एशिया चौक से अंबिका चौक की ओर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को सफेद पॉलीथिन बैग के साथ देखा जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क नाका टीम ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से करीब 1.86 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद हुई जबकि उसके पास मौजूद बैग से स्पेशल व्हिस्की की दो बोतलें भी मिलीं।

इस संबंध में पुलिस स्टेशन कटरा में एनडीपीएस एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
