कठुआ, 10 फ़रवरी (हि.स.)। मंगलवार को कठुआ जिले के हीरानगर इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 26 वर्षीय जवान का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला।

अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभु नाथ के रूप में हुई है। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल घगवाल ले जाया गया और बाद में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह
